
Singapore: कटहल जैसे फल से बनाया एंटीबैक्टीरियल बैंडेज, तेजी से भरता है घाव
AajTak
सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने कटहल जैसे दिखने वाले फल से एंटीबैक्टीरियल जेल बैंडेज बनाया है. इस बैंडेज को लगाते ही बैक्टीरियल इंफेक्शन, कटे-फटे और चो़ट जल्दी ठीक होंगे. जिस फल का उपयोग किया गया है उसे दक्षिणपूर्व एशिया में 'फलों का राजा' कहते हैं. इसे ड्यूरियन हस्क (Durian Husk) कहते हैं. बाहर से ये बहुत दुर्गंध देता है लेकिन खाने में बेहद टेस्टी होता है.
सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने कटहल जैसे दिखने वाले फल से एंटीबैक्टीरियल जेल बैंडेज बनाया है. इस बैंडेज को लगाते ही बैक्टीरियल इंफेक्शन, कटे-फटे जख्म और चो़ट जल्दी ठीक होंगे. जिस फल का उपयोग किया गया है उसे दक्षिणपूर्व एशिया में 'फलों का राजा' कहते हैं. इसे ड्यूरियन हस्क (Durian Husk) कहते हैं. बाहर से ये बहुत दुर्गंध देता है लेकिन खाने में बेहद टेस्टी होता है. (फोटोः गेटी) ड्यूरियन हस्क (Durian Husk) देखने में बाहर से कटहल की तरह होता है. सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Nanyang Technological University) के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस फल के कटीले छिलके को कचरा समझ कर फेंक दिया जाता है. अंदर का हिस्सा और बीज खाया जाता है. वैज्ञानिकों ने जेल बनाने के लिए छिलके का भी उपयोग किया. (फोटोः गेटी) वैज्ञानिकों ने ड्यूरियन हस्क (Durian Husk) फल से उच्च-गुणवत्ता वाले सेल्युलोज को निकाला. उसे ग्लाइसेरॉल (Glycerol) से मिलाकर एक नरम जेल बनाया है. ये एकदम सिलिकॉन शीट जैसा दिखता है. इसे किसी भी आकार में काटा जा सकता है. खास बात ये है कि ग्लाइसेरॉल साबुन और बायोडिजल इंडस्ट्री से निकलने वाला बाय-प्रोडक्ट है. यानी बेकार सामान से काम की चीज तैयार कर दी गई. (फोटोः गेटी)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











