
Shubman Gill: जब शुभमन गिल ने मारा चौका और ग्राउंड में फैंस चिल्लाने लगे ‘सचिन..सचिन..’, Video
AajTak
India Vs New Zealand, Mumbai Test: मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन जब शुभमन गिल बाउंड्री लगा रहे थे, तब स्टेडियम में बैठे फैंस ने सचिन-सचिन चिल्लाना शुरू कर दिया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. रविवार को मैच का तीसरा दिन था, इस दौरान एक बढ़िया नज़ारा देखने को मिला. टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल यहां बढ़िया टच में दिखे, इसी दौरान जब उन्होंने चौका मारा तो स्टेडियम में फैंस ने ‘सचिन-सचिन’ चिल्लाना शुरू कर दिया. मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन भारत के लिए मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलवाई. चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि विराट कोहली बैटिंग करने आएंगे, लेकिन शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए. pic.twitter.com/V073ZkjiC6

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












