
Shimoga murder case: कर्नाटक के शिमोगा में तनाव, अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री ने की NIA जांच की मांग
AajTak
बवाल के बीच प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को सिद्दैया रोड (Siddaiah road) पर हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी. इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि
Bajrang Dal activist Harsha murder: कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है. रविवार रात को हर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद शुरू हुए बवाल पर राजनीति भी गरम है. फिलहाल हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने धारा 144 लगाई है. स्कूल-कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस की मदद के लिए राज्य भर से 212 निरीक्षक और उप निरीक्षक शिमोगा पहुंचे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










