
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma: शिखर धवन खेलेंगे 150वां वनडे, रोहित शर्मा के साथ मिलकर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के क्लब में होंगे शामिल
AajTak
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन पांच महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच उनके करियर का 150वां वनडे मुकाबला होगा...
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma: टीम इंडिया की मौजूदा समय में बेस्ट ओपनिंग जोड़ी आज फिर मैदान में उतरेगी. यह शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी है. धवन पिछले पांच महीने बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं. आज धवन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेंगे.
यह धवन के लिए खास मैच होने वाला है, क्योंकि यह उनके करियर का 150वां वनडे होगा. इसके साथ ही धवन के पास इस मैच को और भी खास बनाने का मौका है. दरअसल, धवन के पास रोहित शर्मा के साथ मिलकर लीजेंड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के क्लब में शामिल होने का मौका है.
रिकॉर्ड के लिए धवन-रोहित की जोड़ी को 6 रन चाहिए
दरअसल, अब तक के वनडे करियर में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने 111 मैचों में कुल 4994 रन बनाए हैं. यदि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में यह जोड़ी 6 रन और बनाती है, तो कुल 5 हजार रन होंगे. ऐसे में धवन-रोहित बतौर ओपनिंग पांच हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन जाएगी.
इस मामले में ओवरऑल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिंग जोड़ी टॉप पर काबिज है. इन दोनों ने मिलकर 136 वनडे मुकाबलों में कुल 6609 रन बनाए हैं. ओवरऑल लिस्ट में रोहित-धवन की जोड़ी चौथे नंबर पर काबिज है.
पांच महीने बाद टीम में वापसी कर रहे धवन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








