
Shardul Thakur: जिस रणजी में बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल... वहां 'लॉर्ड' शार्दुल ने लूटी महफिल, जड़ा तूफानी शतक
AajTak
शार्दुल ठाकुर काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शार्दुल ने अब रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया है.
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर फैन्स की निगाहें थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया. रोहित पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 28 रन बना सके. ओपनर यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर भी मुंबई की ओर से इस मैच कुछ खास नहीं कर सके.
मुंबई को इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने संकट से उबारा है. शार्दुल ने मुंबई की पहली पारी में 57 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो सिक्स शामिल रहे. फिर शार्दुल ने गेंद से भी कहर बरपाया और जम्मू-कश्मीर की पहली पारी में दो विकेट चटकाए. इसके बाद शार्दुल ने मुंबई की दूसरी पारी में कमाल की पारी खेली है. शार्दुल दूसरी पारी में 113 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान उन्होंने अब तक 119 गेंदों का सामना किया है और 19 चौके लगाए हैं.
शार्दुल ठाकुर के फर्स्ट क्लास करियर का यह दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल में 109 रनों की पारी खेली थी. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शतक जमाने के बाद शार्दुल ने धांसू जश्न मनाया. शार्दुल के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है.
शार्दुल ठाकुर जब बैटिंग करने आए तो उस समय मुंबई की टीम का स्कोर दूसरी पारी में सात विकेट पर 101 रन था और वह संकट में दिख रही थी. ऐसे में शार्दुल ने शानदार बैटिंग करके अपनी टीम को संकट से उबारा. शार्दुल ने तनुष कोटियन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए अब तक 173 रनों की पार्टनरशिप की है.
ये भी पढ़ें- शार्दुल ठाकुर को क्यों कहते हैं 'Lord Shardul'? ये है वजह
बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 120 रन बनाए थे. जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 206 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 86 रनों की लीड ली. इसके बाद मुंबई ने दूसरे दिन (24 जनवरी) स्टम्प के समय तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 274 रन बना लिए. शार्दुल ठाकुर 119 और तनुष कोटियन 58 रन पर खेल रहे हैं. मुंबई की लीड 188 रनों की है.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











