
Shardiya Navratri 2025 Day 7 Puja: कल नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग
AajTak
Shardiya Navratri 7th Day : शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है. ऐसी मान्यता है कि मां के इस रूप की पूजा करने से मां साहस शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान करती हैं. देवी के इस रूप को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी के नाम से भी जाना जाता है.
कल शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है. इस दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है. कालरात्रि मां के शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला है. मां कालरात्रि की चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं. मां का यह रूप भय, अंधकार और नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है. इस दिन मां की पूजा करने से रुके काम पूरे होते हैं, और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. विधि-पूर्वक देवी की पूजा करने से भक्तों से बुरी शक्तियां दूर रहती हैं. इससे अकाल मृत्यु का भय भी दूर होता है. मान्यता है कि मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं. देवी को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा कैसे की जाएगी, साथ ही मां का मंत्र, भोग विधान और आरती के बारे में भी जानते हैं
पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. मां कालरात्रि की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं. मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें. इसके बाद मां की आरती करें और दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.
पूजा के लिए मंत्र
ॐ कालरात्रि देव्ये नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊं कालरात्रि दैव्ये नमः या देवी सर्वभूतेषु मां कालरात्रि रूपेण संस्थिता.नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
मां का प्रिय भोग

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









