
Shani Guru Rahu Ketu: शनि-गुरु, राहु-केतु बढ़ाएंगे चिंता, इन 3 राशियों पर भारी नया साल 2026
AajTak
Shani Guru Rahu Ketu: नए साल 2026 में गुरु, शनि, राहु-केतु समय-समय पर चाल बदलेंगे. इस दौरान बृहस्पति कर्क व सिंह राशि में, राहु मकर राशि में और केतु कर्क में गोचर करेंगे. जबकि शनि वक्री-मार्गी और अस्त-उदयवान होते रहेंगे. इन बदलावों से तीन राशियों पर विशेष रूप से अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.
Shani Guru Rahu Ketu Gochar 2025: नए साल 2026 में ग्रहों की चाल उथल-पुथल मचा सकती है. इस वर्ष शनि, गुरु, राहु और केतु सहित कई ग्रहों की चाल बदलेगी. नए साल में गुरु कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे. 2026 में राहु मकर राशि में गोचर करेंगे और केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे. जबकि शनि इस वर्ष राशि परिवर्तन नहीं करेंगे. लेकिन चार महीने के अंतराल में वक्री और मार्गी होंगे. इसके अलावा मार्च और अप्रैल के महीने में अस्त और उदय भी होंगे. बड़ों ग्रहों की ऐसी चाल को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है.
मेष राशि नए साल 2026 में शनि, गुरु, राहु और केतु की चाल मेष राशि के जातकों के लिए अधिक अनुकूल नहीं दिख रही है. नौकरी या व्यवसाय में सहकर्मियों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. कार्यस्थल पर आपके खिलाफ साजिश रची जा सकती है. आर्थिक स्थिति में दबाव महसूस हो सकता है और खर्चे बढ़ने से मन अशांत रह सकता है. अनावश्यक तनाव लेने से खुद को बचाएं.
सिंह राशि आने वाला साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शनि, गुरु, राहु और केतु का प्रभाव शुभ नहीं रहेगा. पैसों को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है और धन हानि की आशंका भी रहेगी. इस दौरान कोई बड़ा निवेश करने से बचें. मन में नकारात्मकता महसूस हो सकती है और जीवनसाथी के साथ तकरार होने की संभावना है. स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना होगा.
धनु राशि साल 2026 शनि, गुरु, राहु और केतु धनु राशि के जातकों की मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं. आर्थिक मामलों में अस्थिरता बनी रह सकती है. जीवन में कई तरह की चुनौतियां सामने आने की संभावना है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य जरूरी होगा. बने बनाए काम बिगड़ना का जोखिम रहेगा. प्रॉपर्टी, नया घर या वाहन खरीदने की योजना लंबे समय के लिए सुस्त पड़ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









