
Shane Warne: शेन वॉर्न के निधन पर आया सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन, लिखा- भारतीयों के लिए आप स्पेशल
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न अब हमारे बीच नहीं रहे. सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न के निधन पर श्रद्धांजलि दी है. दोनों के बीच क्रिकेट के मैदान और उसके बाहर एक गहरा रिश्ता रहा है.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है. शेन वॉर्न थाईलैंड में थे और वहां पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया. इतने बड़े दिग्गज का यूं अचानक चले जाना हर किसी को हैरान कर गया. भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न को याद किया है. शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर का एक अलग ही रिश्ता था, जिसे हर क्रिकेट फैन ने जिया है. Shocked, stunned & miserable… Will miss you Warnie. There was never a dull moment with you around, on or off the field. Will always treasure our on field duels & off field banter. You always had a special place for India & Indians had a special place for you. Gone too young! pic.twitter.com/219zIomwjB

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










