
SGB: सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, सरकार 5359 रुपये में बेच रही गोल्ड
AajTak
SGB: अगर आप गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास आज आखिरी मौका है. सरकार मार्केट रेट के मुकाबले सस्ते दर पर सोना बेच रही है. आप गोल्ड बॉन्ड स्कीम का लाभ उठाकर सोने में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (SGB) 2022-23 की तीसरी सीरीज शुक्रवार को क्लोज हो जाएगी. इसलिए अगर आपने अभी तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत गोल्ड नहीं खरीदा है, तो आज आखिरी मौका है. गोल्ड बॉन्ड की ये सीरीज निवेश के लिए 19 दिसंबर को खुली थी और आज 23 दिसंबर को बंद हो जाएगी. सरकार की इस स्कीम के तहत आप 5,359 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना खरीद सकते हैं. लगातार गोल्ड की बढ़ती कीमतों (Gold Price) के बीच आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं. क्योंकि सोने की कीमतें मार्केट में 54 हजार रुपये के आंकड़े के पार निकल चुकी हैं.
IBJA Rates के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतें 54,763 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. इस तरह से अगर एक ग्राम कीमत की गणना करें तो ये 5400 रुपये से अधिक बैठेगी.
कैसे मिलेगा सस्ता सोना?
रिजर्व बैंक ने गोल्ड बॉन्ड के लिए इश्यू प्राइस 5,409 रुपये प्रति ग्राम रखा है. लेकिन इसे 5,359 रुपये प्रति ग्राम की दर से भी खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम पर छूट देने का फैसला किया है.
गोल्ड खरीदने वाले को पेमेंट भी ऑनलाइन करना होगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए कैश, डिमांड ड्राफ्ट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है. लेकिन 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही मिलेगी.
सरकार की गारंटी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












