
School Reopen Today: दिल्ली-यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आज से खुले स्कूल-कॉलेज, ऑफलाइन क्लास शुरू होने से खुश छात्र
AajTak
Today Schools Reopen: कोरोना मामलों में कमी के बाद विभिन्न राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है. केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल-कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है. आइए जानते हैं दिल्ली, यूपी, बिहार समेत किन राज्यों में सोमवार यानी 7 फरवरी से स्कूल खोल दिए गए हैं.
School Reopen Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज को खोल दिया गया है. हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है. कोरोना मामलों में कमी के बाद विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया. केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल-कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है. Students arrive at Mayo International School in Patparganj as schools for std 9th to 12th reopen in Delhi from today. pic.twitter.com/0lhQ7FTYPC
दिल्ली में सख्त कोविड प्रोटोकॉल को लागू करते हुए स्कूल खोले गए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के नियम को हर हाल में मानना अनिवार्य है. दिल्ली में सोमवार से 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को खोला गया है.वहीं, डीयू समेत तमाम कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी ऑफलाइन क्लासेज शुरू हो गई हैं. हालांकि, दिल्ली में कक्षा नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे. Schools for std 9th to 12th reopen in Delhi from today; students arrive to attend classes. Visuals from Sarvodaya Kanya Vidyalaya, Delhi Cantt. pic.twitter.com/7jPNRl8Hxd
उत्तर प्रदेश में भी आज सोमवार यानी 7 फरवरी से स्कूल- कॉलेज खुल गए हैं. यूपी में कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज खोले गए हैं. स्कूल और कॉलेज में कक्षाओं का संचानल कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है. इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










