
School News: स्कूलों पर ठंड की मार का असर, इस राज्य ने लिया दोपहर में क्लासेज़ लगाने का फैसला
AajTak
Haryana School News: कक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएंगी. जो छात्र ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी. राज्य में अचानक तापमान में आई गिरावट और राज्य में बढ़ते ठंड के मौसम के चलते यह फैसला लिया गया है.
School Time News: हरियाणा सरकार ने सोमवार 20 दिसंबर, 2021 से ऑफलाइन क्लासेज़ के लिए स्कूल का समय बदल दिया है. अब कक्षाएं सुबह 7 बजे की बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी. हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहना होगा. हरियाणा राज्य सरकार ने शुक्रवार (17 दिसंबर, 2021) को स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की है, जो 20 दिसंबर से लागू होगी. हरियाणा के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। यह आदेश 20 दिसंबर से आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।#DIPRHaryana pic.twitter.com/qSqfuCnKhi

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










