
School Closed: भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद, चक्रवात फेंगल बना मुसीबत
AajTak
आईएमडी के अनुसार, नीलगिरी जिले के इलाकों में हल्की आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवात फेंगल का अवशेष, डिप्रेशन पिछले छह घंटों में 7 किमी/घंटा की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है. भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं.
School Closed in Tamilnadu District: तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में भारी बारिश के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. जिला कलेक्टर लक्ष्मी भव्या ने सोमवार को स्कूल बंद होने की घोषणा की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है. खराब मौसम और आईएमडी के अनुमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
आईएमडी के अनुसार, नीलगिरी जिले के इलाकों में हल्की आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवात फेंगल का अवशेष, डिप्रेशन पिछले छह घंटों में 7 किमी/घंटा की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर शनिवार रात चक्रवात फेंगल के आने के बाद रविवार को तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई.
चक्रवात फेंगल बना मुसीबत
फेंगल तूफान ने तमिलनाडू में तबाही मचाई हुई है. वहां के कृष्णागिरी में भारी बारिश के बाद बस स्टैंड पर बाढ़ जैसे हालात हो गए. भारी बारिश के कारण पास की झील के ओवरफ्लो होने की वजह से सड़क पर खड़ी गाड़ियां बह गईं. तूफान के चलते कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रोड और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हैं. इस तूफान से भारतीय रेलवे को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में, फेंगल तूफान से यात्रियों को बचाने के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, तो कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, चक्रवात फेंगल के अवशेष, जो एक गहरा अवदाब है, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश ला रहे हैं. यह सिस्टम कमजोर होकर उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु के ऊपर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है और इसके 3 दिसंबर के आसपास उत्तरी केरल और कर्नाटक तट से दक्षिण-पूर्व और समीपवर्ती पूर्वी मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की उम्मीद है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









