
School Closed: भारी बारिश की चेतावनी के बाद इस राज्य में 3 दिन के लिए बंद हुए स्कूल-कॉलेज
AajTak
School Closed News: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब शैक्षणिक 13 जुलाई तक बंद रहेंगे. मौसम पर अपडेट के अनुसार ही शैक्षणिक संस्थानों को खोलने पर फैसला लिया जाएगा.
School Closed: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में 11 जुलाई से 3 दिन की छुट्टी की घोषणा की है. एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रगति भवन स्थित अपने आधिकारिक आवास परिसर-सह-शिविर कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति, अब तक किए गए उपायों और मंत्रियों, मुख्य सचिव सोमेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उठाए जा रहे एहतियाती कदमों की समीक्षा की. इसी दौरान शैक्षणिक संस्थानों को 3 दिन बंद रखने का फैसला लिया गया.
इससे पहले, मुख्य सचिव ने जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर काम करें और किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करें. एक अन्य आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए और जान-माल की हानि या किसी भी संपत्ति को नुकसान को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कलेक्टरों को कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए.
मुख्य सचिव ने कहा कि आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, पेद्दापल्ली, सिरिसिला, भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों में भारी बारिश हुई है. उन्होंने कहा कि चूंकि टैंक, तालाब और जलाशय उफान पर हैं, ऐसे में अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहना चाहिए और यह देखना चाहिए कि कमजोर टैंकों के टूटने पर रेत के थैले तैयार रखे जाएं. यदि आवश्यक हो तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष शिविरों में स्थानांतरित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए.
इसी तरह, 11 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगित्याल, जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब शैक्षणिक 11 से 13 जुलाई तक बंद रहेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










