
Scam Exposed: 'वो कुछ बचकाना करने वाले हैं...' संदीप महेश्वरी ने गिनाईं विवेक बिंद्रा की 3 बड़ी गलतियां
AajTak
Sandeep Maheshwari vs Vivek Bindra: विवेद बिंद्रा ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर सीधा संदीप महेश्वरी को चुनौती दी. तब लोगों को पता चलता है कि वीडियो में जिस बड़े यूट्यूबर की बात हो रही थी, वो विवेक बिंद्रा हैं. तब से उनके और महेश्वरी के बीच बहस हो रही है.
यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी ने अपने चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर कहा कि उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है. कुछ लोग उनके घर भी आए.
इस वीडियो में वो दो लड़कों से बात करते दिखाई देते हैं, जो बोलते हैं कि उन्होंने 'एक बड़े यूट्यूबर' से बिजनेस सीखने के लिए कोर्स खरीदे थे.एक ने इसे 50 हजार रुपये में खरीदने की बात कही और दूसरे ने 35 हजार रुपये में खरीदने की बात कही.
दोनों ने कहा कि इन्हें इससे कोई फायदा नहीं हुआ. इनमें से एक लड़का कहना है कि 'बिजनेसैमन की जगह सेल्समैन बना रहे हैं.' वो कहता है कि कोर्स 1 लाख, 10 लाख रुपये तक में बिक रहे हैं. स्टूडेंट्स को ज्यादा टार्गेट बनाया जाता है.
कोर्स को प्रोडक्ट कहा जाता है. इसे खरीदने के बाद आगे और लोगों को बेचने को कहते हैं. यानी एक तरह से मल्टी लेवल मार्केटिंग. लड़कों की ये बातें सुनकर संदीप महेश्वरी हैरानी जताते हैं. वो कहते हैं कि ये एक बहुत बड़ा स्कैम है और इसे रोका जाना चाहिए.
इसके बाद विवेद बिंद्रा यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर सीधा संदीप महेश्वरी को चुनौती देते हैं. तब लोगों को पता चलता है कि वीडियो में जिस बड़े यूट्यूबर की बात हो रही है, वो विवेक बिंद्रा हैं.
विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर और बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक हैं. उनके और संदीप महेश्वरी के बीच जुबानी जंग अब तक नहीं थमी है. अब संदीप महेश्वरी ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर विवेक बिंद्रा की तीन गलतियां गिना दी हैं. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं-

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









