
Sankashti Chaturthi: वैशाख संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय
AajTak
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि आज के दिन पूजा-अर्चना करने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज के दिन व्रत करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है. इसे विकट संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है. मान्यता है कि आज के दिन पूजा-अर्चना करने से गणपति की कृपा होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं. आइए विकट संकष्टी चतुर्थी तिथि के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में जानते हैं.
वैशाख संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त वैशाख संकष्टी चतुर्थी मंगलवार, 19 अप्रैल को शाम 04 बजकर 38 मिनट से लेकर बुधवार, 20 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 52 मिनट तक रहने वाली है. इस दिन 11 बजकर 55 से 12 बजकर 46 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जो पूजा के लिए सबसे अच्छा समय है.
पूजन विधि संकष्टी चतुर्थी को सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. उन्हें तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, चंदन और मोदक अर्पित करें. आज ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए. पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें. रात में चांद निकलने से पहले गणेश भगवान की फिर से पूजा करें. चंद्रोदय के बाद दुग्ध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजन करें और फलाहार ग्रहण करें.
संकष्टी चतुर्थी के उपाय संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है. मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन कथा सुनने से गणपति की कृपा प्राप्त होती है. संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के कम से कम 12 नामों का भी स्मरण करना चाहिए ताकि भविष्य में आने वाली सभी कठिनाइयों से मुक्ति मिले और जीवन सुखमय रहे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










