
Samsung Galaxy A06 भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 से शुरू, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी
AajTak
Samsung Galaxy A06 भारत में लॉन्च हो गया है. यह एक बजट फोन है और इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है. इस फोन में कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आदि देखने को मिलते हैं. यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स को डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसका नाम Samsung Galaxy A06 है. यह Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है. इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स, 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी है.
Samsung Galaxy A06 की कीमत की बात करें तो यह हैंडसेट 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा 11,499 रुपये में 4GB + 128GB वेरिएंट मिलेगा. Samsung A Series का यह हैंडसेट Samsung India e-Store पर उपलब्ध है. आने वाले दिनों में इसे जल्द ही बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा.
Samsung Galaxy A06 में 6.7-inch IPS LCD पैनल दिया गया है, जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 60Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च की 10 नई वॉशिंग मशीन, मिलेगा AI का सपोर्ट, फोन से होंगी कंट्रोल
Samsung के इस हैंडसेट में MediaTek Helio G85 चिपसेट और Mali-G52 MP2 GPU का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज तक की डिटेल्स शेयर की है. इसमें 1TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Samsung Galaxy A06 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का कैमरा दिया है. Samsung का यह फोन 8MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











