
Samsung के इन दो नए 5G स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू, शुरुआती कीमत 17,999
AajTak
Samsung Galaxy M52 5G और Samsung Galaxy F42 5G की सेल भारत में शुरू कर दी गई है. इनकी बिक्री Amazon और Flipkart पर की जा रही है.
Samsung Galaxy M52 5G और Samsung Galaxy F42 5G की सेल भारत में शुरू कर दी गई है. इनकी बिक्री Amazon और Flipkart पर की जा रही है. दोनों फोन्स को ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत कम कीमत में लिस्ट किया गया है.
Galaxy M52 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 120Hz सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले दिया गया है. वहीं, Galaxy F42 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90Hz डिस्प्ले के साथ उतारा गया है.
नए Samsung Galaxy M52 5G को ऐमेजॉन की फेस्टिवल सेल में 3,000 रुपये कम में बेचा जा रहा है. ऐसे में ग्राहक इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 26,999 रुपये में, 8GB + 128GB वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत में फोन को फिलहाल प्राइम मेंबर्स खरीद सकते हैं. वहीं, बाकी ग्राहक कल यानी 3 अक्टूबर से फोन को खरीद पाएंगे. साथ ही कल इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी बेचा जाएगा. इसे ग्राहक ब्लेजिंग ब्लैक आइसी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









