
Salman Butt on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को बेस्ट कहने पर चिढ़े पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर सलमान बट्ट, शाहीन अफरीदी का सपोर्ट किया
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे. बुमराह ने 19 रन देकर 6 बड़े विकेट हासिल किए.
टीम इंडिया के स्टार फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपनी शानदार लय में नजर आ रहे हैं. पहले तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में तबाही मचा देने वाला प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इसके बाद आईसीसी वनडे बॉलर्स की रैंकिंग में टॉप पर पहुंचकर कमाल कर दिया.
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में बुमराह की स्विंग और लय देखकर हर किसी ने कहा है कि वह इस समय तीनों फॉर्मेट के बेस्ट बॉलर हैं. मगर लगता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर सलमान बट्ट को यह बात पंसद नहीं आई है.
सलमान बट्ट का अभी भी मानना है कि बुमराह और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी लगभग बराबर ही हैं. सलमान ने शाहीन का सपोर्ट करते हुए कहा कि उसने थोड़ी कम क्रिकेट खेली है और बुमराह को काफी अनुभव है. यही थोड़ा अंतर है बाकी दोनों एक ही तरह के शानदार बॉलर हैं. दोनों की तुलना नहीं करना चाहिए.
'शाहीन की स्पीड ज्यादा और अलग एंगल भी'
बुमराह के बेस्ट बॉलर होने के सवाल पर पूर्व पाकिस्तानी ओपनर सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'देखिए, शाहीन आफरीदी ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन वह भी बेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में शुमार है. वह बुमराह से कम नहीं है. हालांकि बुमराह ने काफी क्रिकेट खेली हुई है. मगर जिस तरह से अनुभव होगा, उस लिहाज से शाहीन भी बेहतर होता जाएगा. उसकी स्पीड भी ज्यादा है और एक अलग एंगल भी करता है. इन दोनों को ही गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार लगता है.'
दोनों को बॉलिंग करते देखना एक अलग फीलिंग

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












