
Salary Spend Data: सैलरी 20 हजार से 1 लाख वाले... कहां करते हैं सबसे ज्यादा खर्च? 1/3 कमाई इस काम में साफ
AajTak
Where spend Indian Salaried: देशभर में सैलरी पाने वाले लोग अपनी मंथली इनकम का 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सा लोन चुकाने में खर्च कर देते हैं. मेट्रो शहरों में एक व्यक्ति औसतन 2 हजार 22 रुपये हर महीने लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर खर्च करता है.
भारतीय नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का बड़ा हिस्सा लोन की EMI को चुकाने में चला जाता है. ये दावा Perfios और PwC India के एक हालिया सर्वे में सामने आया है. इसमें 30 लाख से ज्यादा डिजिटल ग्राहकों के खर्च के पैटर्न को समझने की कोशिश की गई है. इस सर्वे में भारत के टियर-3 शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक के लोगों को शामिल किया गया है. इसमें 20 हजार से 1 लाख रुपये मासिक कमाने वालों की खर्च करने की आदतों को ट्रैक किया गया.
सर्वे के नतीजों के मुताबिक देशभर में सैलरी पाने वाले लोग अपनी मंथली इनकम का 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सा लोन चुकाने में खर्च कर देते हैं. इससे ये साफ होता है कि भारत में क्रेडिट की डिमांड लगातार बढ़ रही है और लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज़ पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं.
सर्वे रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
इस सर्वे में ये भी बताया गया है कि कर्ज की ये रकम किस सेगमेंट पर खर्च होती है. Perfios और PwC India के मुताबिक कुल खर्च का 39 फीसदी हिस्सा अनिवार्य जरूरतों पर खर्च होता है. जबकि कर्ज की 32 फीसदी रकम रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च की जाती है.
वहीं 29 फीसदी खर्च लाइफस्टाइल से जुड़े सामानों पर होता है. लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स में भी सबसे ज्यादा खर्च फैशन और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर किया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, फैशन और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर कुल 62 फीसदी खर्च किया जाता है.
फैशन प्रोडक्ट्स का कुल लाइफस्टाइल खर्च में 20 फीसदी हिस्सा है. मेट्रो शहरों में एक व्यक्ति औसतन 2 हजार 22 रुपये हर महीने लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर खर्च करता है. टियर-3 शहरों में ये खर्च 1,882 रुपये प्रति माह है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









