
Sachin Tendulkar, 200: 12 साल पहले आज ही सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, वनडे का पहला दोहरा शतक जमाया
AajTak
ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 24 फरवरी 2010 को सचिन तेंदुलकर ने इतिहास बनाया था. सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने.
मध्य प्रेदश का ग्वालियर शहर 3 साल बाद भारतीय टीम की मेजबानी कर रहा था. कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज के दूसरे मैच की तैयारियां चल रही थीं. साथ ही भारत में अपने फैंस के लिए क्रिकेट में लगभग भगवान की श्रेणी में शामिल हो चुके सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहे थे. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने सोचा न होगा कि वे अपनी आंखों के सामने एक इतिहास बनता देखेंगे. 12 साल पहले आज ही के दिन (24 फरवरी) सचिन ने क्रिकेट की दुनिया को वनडे इंटरनेशनल में पहले दोहरे शतक का तोहफा दिया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












