
Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन की सीमा पर कार्रवाई का हक, नाटो के हथियारों को निशाना बनाएंगे', रूस की चेतावनी
AajTak
इस हफ्ते की शुरुआत में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कहा था कि उनका देश यूक्रेन को भारी तोपें भेजेगा. डच प्रधानमंत्री मार्क रूट ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से कहा कि नीदरलैंड बख्तरबंद वाहनों सहित अधिक भारी हथियार भेजेगा.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर एक बार फिर पुतिन की ओर से चेतावनी दी गई है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि उसे यूक्रेन की सीमा में कार्रवाई का हक है और यूक्रेन को नाटो की ओर से मदद के रूप में मिले हथियारों को रूस निशाना भी बनाएगा. पुतिन की ओर से कहा गया है कि नाटो की ओर से मिलने वाले हथियारों को रूस नष्ट करेगा.
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से मारियुपोल में जीत का दावा करने के कुछ घंटों बाद बाइडेन ने ये बयान दिया है. बाइडेन ने मारियुपोल पर रूस के दावे को संदिग्ध भी बताया.
यूरोपीय संघ यूक्रेन के लिए ट्रस्ट फंड की योजना बना रहा है रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक, यूरोपीय संघ यूक्रेन के लिए एक सॉलिडैरिटी ट्रस्ट फंड तैयार कर रहा है. यूक्रेनी वित्त मंत्री सेरही मार्चेंको के मुताबिक देश को प्रति माह लगभग 5 बिलियन डॉलर की जरूरत है. एक अन्य अधिकारी के अनुसार, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कीव की अपनी हालिया यात्रा पर यूरोपीय संघ के ट्रस्ट फंड के विचार पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ चर्चा की.
उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर खुलकर यूक्रेन के साथ खड़े दिख रहे हैं. जो बाइडेन ने गुरुवार को यूक्रेन की मदद के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 61 अरब रुपए) की अतिरिक्त सैन्य मदद की घोषणा की. नए मिलिट्री पैकेज में पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में बढ़ती लड़ाई के लिए भारी तोपखाने, गोला-बारूद और ड्रोन शामिल हैं. बाइडेन ने कहा कि पुतिन शर्त लगा रहे हैं कि पश्चिमी देशों की एकता टूट जाएगी और मैं कहता हूं कि हम एक बार फिर उन्हें गलत साबित करने जा रहे हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिकियों के शामिल होने की इच्छा कम: सर्वे
एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च की ओर से एक रिसर्च किया गया है जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई. सर्वे में पता चला कि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिकियों के शामिल होने की इच्छा कुछ हद तक कम हो गई है. करीब 32% का कहना है कि संघर्ष में अमेरिका की प्रमुख भूमिका होनी चाहिए. यह पिछले महीने के 40% से कम है, हालांकि फरवरी में ऐसा कहने वाले 26% लोग थे. 49% का कहना है कि यू.एस. की एक छोटी भूमिका होनी चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










