
Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी में कुछ बड़ा होने वाला है? देखें खबरदार
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है. रूस अपने हमले हर दिन तीखे करता जा रहा है. मिसाइल हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है. धमाकों की आवाजें और तेज़ होती जा रही हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव में तनाव से भरी शांति है. लेकिन कीव के आसपास युद्ध का जो बंवडर है, वो सब कुछ धूल में मिलाता जा रहा है. पूरा यूक्रेन इस वक्त तबाही का सामना कर रहा है. जंग के बीच जंग के मैदान में सिर्फ आजतक मौजूद है. आजतक की सबसे बड़े युद्ध के मैदान की सबसे सटीक खबर और तस्वीरें आपतक पहुंचा रही हैं. जिस तेजी से रूस ने कीव पर चढ़ाई की है, अब किसी भी वक्त यहां बड़े हमले शुरू हो सकते हैं. इन खतरों के बीच आजतक की टीम कीव में ही मौजूद है. देखिए खबरदार का ये एपिसोड.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










