
Russia Ukraine War: क्या यूक्रेन से लंबी लड़ाई के लिए तैयार है रूस? ये तस्वीरें दे रहीं संकेत
AajTak
एक इंटेलिजेंस एजेंसी ने दावा किया है कि इस काफिले की लंबाई 60 किलोमीटर नहीं है. इस काफिले में बख्तरबंद वाहन और टैंक भी हैं लेकिन उससे ज्यादा रसद के वाहन हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच खबर आई थी कि रूसी सेना का करीब 60 किलोमीटर लंबा रूसी सेना का काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है. कीव की व्यापक घेरेबंदी की खबरें एक सैटेलाइट इमेज के हवाले से कही जा रही थीं. इस इमेज में वाहनों का लंबा काफिला नजर आ रहा था जिसके रूसी सेना का सैन्य काफिला होने के दावे किए जा रहे थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











