
तुर्की में भारतीय नागरिक को तीन पाकिस्तानियों ने किया किडनैप, गिरफ्तार
AajTak
तुर्की पुलिस ने मीडिया को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए थे और उसके परिवार को एक वीडियो भेजकर धमकी दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिकों के घर पर तुर्की पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बिना लाइसेंस वाली बंदूक, चार पिस्तौल और कुछ धनराशि जब्त की गई.
तुर्की पुलिस ने एडिरने में एक भारतीय नागरिक, राधाकृष्णन, का अपहरण करने और 24 हजार डॉलर की फिरौती मांगने के आरोप में तीन पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने नौकरी का लालच देकर भारतीय नागरिक को अगवा किया था. राधाकृष्णन के दोस्त ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी थी जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया.
पाकिस्तानी अपहरणकर्ताओं के पास से हथियार और कैश जब्त किए गए हैं. उनकी मदद करने के आरोप में एक तुर्की नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है. तुर्की पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि एडिरने शहर में तीन पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया जिन पर एक भारतीय नागरिक को अगवा करने का आरोप है.
रोजगार की तलाश में आए थे तुर्की
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने भारतीय व्यक्ति के परिवार से 24,000 डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपए की मांग की थी. तुर्की मीडिया के अनुसार, एक युवा भारतीय नागरिक राधाकृष्णन रोजगार की तलाश में तुर्की आए थे और इस्तांबुल के एक रेस्तरां में बर्तन धोते थे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग एक महीने पहले तीन पाकिस्तानी नागरिकों ने एक ट्रांसलेशन कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने राधाकृष्णन को बहला-फुसलाकर एडिरने बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया. युवक के एक दोस्त ने तुर्की पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने एक ऑपरेशन के जरिए उसे एडिरने के एक घर से रेस्क्यू किया.
अपहरणकर्ताओं के घर से मिले हथियार और पैसे

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








