
अमेरिका में एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहे अपराधियों के निशाने पर भारतीय, FBI ने जारी की चेतावनी
AajTak
अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर की FBI यूनिट ने अपनी अपील में किसी गैंग या गैंग से जुड़े किसी शख्स का नाम नहीं लिखा है. FBI ने कहा कि हमें ऐसी जानकारी मिली है कि शहर में एक्सटॉर्शन का बड़ा रैकेट चल रहा है, जो भारतीय मूल के लोगों को धमकी देकर मोटी रकम वसूल कर रहा है.
अमेरिका में FBI के सैक्रामेंटो फील्ड ऑफिस ने भारत से पारिवारिक या व्यावसायिक संबंध रखने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाने वाली जबरन वसूली योजना के संबंध में जनता को चेतावनी जारी की है. भारत से फरार होकर अमेरिका के अलग-अलग शहरों में गोल्डी बराड़, लारेंस का भाई अनमोल बिश्नोई और राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बिश्नोई के विरोधी गैंग्स अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के बिजनेसमैन, होटल मालिक और नामी लोगों से वसूली जा रही है.
पैसा न देने पर चलवाई जा रहीं गोलियां
अमेरिका के सैक्रामेंटो शहर की FBI यूनिट ने अपनी अपील में किसी गैंग या गैंग से जुड़े किसी शख्स का नाम नहीं लिखा है. FBI ने कहा कि हमें ऐसी जानकारी मिली है कि शहर में एक्सटॉर्शन का बड़ा रैकेट चल रहा है, जो भारतीय मूल के लोगों को धमकी देकर मोटी रकम वसूल कर रहा है. पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है और कई जगहों पर गोली भी चलाई गई. FBI हेल्प लाइन नंबर जारी करके वहां रह रहे सभी भारतीय मूल के लोगों से अपील की है कि पुलिस को ज्यादा से ज्यादा ऐसे मामलों की जानकारी दें और मामले को रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें: गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी करवाई, 10 गिरफ्तार
अलग-अलग शहरों में फैले हैं गैंगस्टर
भारतीय जांच एजेंसियों के मुताबिक अमेरिका के अलग-अलग शहरों जैसे फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया और लेक सिटी में भारत से फरार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और आतंकी गोल्डी बराड़ और उसके गैंग के लोग फैले हुए हैं. गोल्डी बराड़ फर्जी पासपोर्ट और फर्जी नाम से यहां ठिकाना बनाकर रहा रहा है. उसके अलावा हाल ही में सलमान खान के घर पर गोलियां चलवाने वाला लारेंस का भाई अनमोल बिश्नोई और राजस्थान में गोगामेड़ी हत्याकांड को अंजाम देने वाला कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा भी अमेरिका में ठिकाना बना कर रहा रहा है. इसके साथ ही कई खालिस्तानी आतंकियों का अलग-अलग गुट और लारेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी गैंग मेंबर्स भी अमेरिका में ठिकाना बनाकर रहते हैं.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










