
लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 1 यात्री की मौत, कई घायल
AajTak
बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी. एयरलाइन ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को हर संभव मदद मुहैया करना है. हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.'
लंदन से आ रही सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गंभीर टर्बुलेंस के चलते मंगलवार को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इसमें एक यात्री की मौत हो गई और कई घायल हो गए. एयरलाइन ने इसकी जानकारी दी है. प्लेन 211 यात्री और 18 चालक दल के सदस्यों के साथ लंदन से सिंगापुर जा रहा था.
एक की मौत, कई घायल
हालांकि सिंगापुर एयरलाइंस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं लेकिन कई थाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 लोग घायल हुए हैं. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-300ER प्लेन सिंगापुर जा रहा था, जिसमें 211 यात्री और 18 क्रू मेम्बर्स सवार थे, लेकिन बैंकॉक में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी. एयरलाइन ने कहा, 'हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को हर संभव मदद मुहैया करना है. हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.'
सिंगापुर एयरलाइंस के प्लेन ने 20 मई 2024 को लंदन के हीथ्रो से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी. रास्ते में गंभीर टर्बुलेंस के चलते इसे बैंकॉक की ओर मोड़ दिया गया और 21 मई 2024 को प्लेन स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे लैंड हुआ.
क्या होता है टर्बुलेंस?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











