
ईरान के राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दी श्रद्धांजलि
AajTak
ईरान में आधिकारिक अंतिम संस्कार समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जगदीप धनखड़ ने दुर्घटना में मारे गए रईसी, अमीर अब्दुल्लाहियन और अन्य ईरानी अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी. रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया गया.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को तेहरान में ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर से मुलाकात की और हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन पर शोक व्यक्त किया.
ईरान में आधिकारिक अंतिम संस्कार समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जगदीप धनखड़ ने दुर्घटना में मारे गए रईसी, अमीर अब्दुल्लाहियन और अन्य ईरानी अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी. रईसी के सम्मान में मंगलवार को पूरे भारत में एक दिवसीय राजकीय शोक मनाया गया.
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने पोस्ट कीं तस्वीरें
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यालय ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं. विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट में लिखा, 'उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज तेहरान में ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोखबर से मुलाकात की. उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन के निधन पर संवेदना व्यक्त की.'
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
आधिकारिक अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए दिन में ईरान पहुंचे जगदीप धनखड़ का तेहरान पहुंचने पर ईरानी अधिकारियों ने स्वागत किया. रईसी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर भी भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








