
'जानबूझकर नुकसान...', ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर रूस ने अमेरिका को बताया जिम्मेदार!
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद पूर्व ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अमेरिका पर दोष मढ़ा था. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से ईरान की विमानन क्षमता प्रभावित हुई है. अब रूस ने भी इस हादसे के लिए अमेरिका को कसूरवार ठहराया है.
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की मौत के लिए रूस ने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों ने दुनिया के कई देशों की विमानन सुरक्षा के लिए बदतर हालात पैदा कर दिए हैं.
कजाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की मंत्रिस्तरीय बैठक में बोलते हुए लावरोव ने कहा, 'अमेरिका इससे इनकार करता है लेकिन सच्चाई ये है कि जिन अन्य देशों के खिलाफ अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं, उन्हें विमानन सहित अमेरिकी उपकरणों के लिए स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलते हैं.'
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, लावरोव ने आगे कहा, 'हम इन वाहनों का इस्तेमाल करने वाले आम नागरिकों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के बारे में बात कर रहे हैं. जब स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति नहीं होती तब सीधे सुरक्षा के स्तर में कमी आती है.'
रविवार को पहाड़ी जंगलों में क्रैश हो गया था राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर
रविवार को अजरबैजान की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी ईरान में राष्ट्रपति रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था जिसमें रईसी के साथ विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन, दो वरिष्ठ स्थानीय अधिकारी, दो सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक क्रू के सदस्य सवार थे.
जिस क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वहां का मौसम बेहद खराब था. भारी बारिश और धुंध के कारण बचावकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में 17 घंटे से अधिक का समय लग गया. सोमवार को हेलिकॉप्टर का जला हुआ मलबा मिला जिसके बाद रईसी के मौत की पुष्टि की गई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








