
Iran's President Ebrahim Raisi Family: इब्राहिम रईसी की पत्नी हैं प्रोफेसर, महिलाओं और हिजाब पर बोलकर आई थीं विवादों में
AajTak
Iran's president Ebrahim Raisi death and his family: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है. हेलीकॉप्टर क्रैश होने का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं.
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत पर दुनिया के तमाम देश अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं. इस हादसे में ईरानी राष्ट्रपति के अलावा ईरान के विदेश मंत्री और गवर्नर की भी मौत हुई है. तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान से करीब 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान प्रांत की सीमा पर जोल्फा के पास घने कोहरे के कारण उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था.
63 वर्षीय इब्राहिम रईसी 2021 में ईरान के राष्ट्रपति चुने गए थे. उनकी मौत की खबर के बाद से ईरान और उनके परिवार में शोक का माहौल है.
राष्ट्रपति रईसी का जन्म 1960 में ईरान के शहर मशहद में एक धार्मिक परिवार में हुआ था. उनके पिता मौलवी थे और उन्होंने अपने पिता को 5 साल की उम्र में ही खो दिया था. पिता की मौत के बाद वह भी मौलवी बनने के लिए उनके नक्शेकदम पर चले और रूढ़िवादी और सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ के रूप में उभरे. राष्ट्रपति रईसी की फैमिली में उनकी पत्नी और 2 बेटियां हैं.
कौन हैं रईसी की पत्नी?
इब्राहिम रईसी की पत्नी 58 साल की जमीलेह अलमोल्होदा (Jamileh Alamolhoda) हैं.1965 में ईरान के मशहद में जन्मीं जमीलेह ने शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी से 'फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन' में पीएचडी की है. फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) की प्रोफेसर जमीलेह साइंस और टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट की हेड भी हैं.
उनकी दो बेटियां हैं. एक बेटी का नाम जमीलेह-सआदत अलमोल्होदा (Jamileh-Sadat Alamolhoda) है. हालांकि, उनकी दूसरी बेटी को लेकर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











