
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया तो क्या गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? जानें- कहां फंस सकता है पेच
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी करने की अपील की गई है. उनके अलावा इजरायल के रक्षा मंत्री और हमास के तीन नेताओं के खिलाफ भी अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की गई है. ऐसे में जानते हैं कि अगर अरेस्ट वारंट जारी हो जाता है तो क्या नेतन्याहू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा?
गाजा में हमास से जारी जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अरेस्ट वारंट का सामना करना पड़ सकता है. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में इजरायल और हमास नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की गई है. ये मांग आईसीसी के चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने की है.
चीफ प्रॉसिक्यूटर करीम खान ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायली रक्षा योआव गैलांट, हमास का प्रमुख याह्या सिनवार, हमास की मिलिट्री विंग अल-कासम ब्रिगेड का प्रमुख मोहम्मद डायब इब्राहिम अल-मसरी और हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो का प्रमुख इस्माइल हानियेह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग की है.
करीम खान ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके पास इस बात को मानने का आधार है कि ये पांचों गाजा में मानवता के खिलाफ अपराध और वॉर क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं. हमास नेता समी अबू जुहरी ने कहा कि आईसीसी के चीफ प्रॉसिक्यूटर पीड़ित और कातिल को एक बराबर रख रहे हैं.
इस पर बेंजामिन नेतन्याहू ने करीम खान की निंदा करते हुए उनकी मांग को लोकतांत्रिक इजरायल और हमास के कातिलों की तुलना करना बताया है. उन्होंने कहा कि ये कदम वास्तविकता के उलट है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इसे 'अपमानजनक' बताया है. जबकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इससे होस्टेज डील और सीजफायर की बातचीत खतरे में पड़ सकती है.
अरेस्ट वारंट क्यों?

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









