
अपने अरेस्ट वारंट की मांग पर भड़के इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू, ICC को दी ये चेतावनी
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अभियोजक पक्ष की ओर से अपनी गिरफ़्तारी वारंट की मांग की निंदा की है. नेतन्याहू ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी की मांग इजरायली सेना और पूरे इजरायल का अपमान है. उन पर फिलिस्तीनियों को भूखे मारने का आरोप लगाया गया है.
गाजा में हमास से जंग में लड़ रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. प्रधानमंत्री नेतन्याहू की गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से अरेस्ट वारंट की मांग की गई हैं. इस पर भड़के नेतन्याहू ने कहा कि वो लोकतांत्रिक इजरायल की तुलना हमास के सामूहिक हत्यारों से करने को कड़ा विरोध करते हैं. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की मांग को इजरायली सेना और पूरे इजरायल पर हमला बताया है.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "आईसीसी अभियोजक करीम खान द्वारा इजरायल के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट की मांग करने का अपमानजनक निर्णय अपमानजनक है. यह अंतरराष्ट्रीय अदालत पर हमेशा के लिए शर्मिंदगी का दाग लगा देगा. इजरायल एक नरसंहार करने वाले आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ जायज जंग लड़ रहा है. हमास ने नरसंहार के बाद से यहूदी लोगों को अपना बंधक बनाया है.''
इससे पहले इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के अभियोजक करीम खान ने पीएम नेतन्याहू पर फिलिस्तीनियों को भूखे मारने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी. गाजा में युद्ध और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए रक्षा मंत्री योव गैलेंट की गिरफ़्तारी की भी मांग की गई हैं. उनका दावा है कि गाजा युद्ध में इजरायल ने 'भूख' को नागरिकों के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया और उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं.
मुख्य अभियोजक करीम खान ने कहा कि उनके पास पुख्ता सुबूत है जिसके आधार पर नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री याव गैलेंट को गाजा में हो रहे जंग के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. उन्होंने हमास के तीन नेताओं के खिलाफ भी 7 अक्तूबर को इजरायल पर हुए हमले के संबंध में युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए अरेस्ट वारंट मांगा है, जिसमें याह्या सिनवार, इस्माइल हानिए और मोहम्मद दीफ का नाम शामिल है.
हमास ने भी अपने नेताओं की गिरफ्तारी की मांग का विरोध किया है. हमास के एक अधिकारी ने कहा कि आईसीसी के अभियोजक का हमास के नेताओं का अरेस्ट वारंट मांगना पीड़ित और जल्लाद को एक बराबर रखना है. हमास के अधिकारी ने कहा कि इससे इजरायल को फिलिस्तीनियों के ख़ात्मे के इस युद्ध को जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. अभियोजक करीम खान की मांग पर अब जज ये तय करेंगे कि अरेस्ट वारंट जारी किया जाए या नहीं.
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इजरायली पीएम और रक्षा मंत्री की गिरफ्तारी की मांग का विरोध किया है. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच तुलना सही नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो फिलिस्तीनियों का नरसंहार नहीं हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






