
कभी अमेरिका में बर्गर बेचते थे, आज मार्क जकरबर्ग और सुंदर पिचाई से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं... जानें- इस भारतवंशी की पूरी कहानी
AajTak
अमेरिकी कंपनी पॉलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ और चेयरमैन निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दूसरे शख्स बन गए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ की लिस्ट जारी की है. इसके मुताबिक, अरोड़ा को मार्क जकरबर्ग और सुंदर पिचाई से भी ज्यादा सैलरी मिलती है.
अमेरिका की सिलिकॉन वैली यानी वो जगह जहां दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के हेडक्वार्टर हैं. और इसी सिलिकॉन वैली में भारतवंशियों का अच्छा-खासा दबदबा रहा है. खास बात ये है कि कुछ बड़ी कंपनियों के बॉस भी भारतवंशी ही हैं.
ऐसी ही एक कंपनी है पॉलो ऑल्टो नेटवर्क, जिसके सीईओ और चेयरमैन हैं निकेश अरोड़ा. निकेश अरोड़ा अमेरिका में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दूसरे शख्स हैं. उन्होंने सैलरी के मामले में मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ दिया है. मार्क जकरबर्ग और निकेश अरोड़ा की सैलरी में लगभग 18 गुना का अंतर है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वालों की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ब्रॉडकॉम के सीईओ हॉक टैन हैं. मलेशियाई मूल के हॉक टैन की सैलरी 16.2 करोड़ डॉलर (लगभग 1,348 करोड़ रुपये) है. ये उनकी सालभर की सैलरी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय मूल के निकेश अरोड़ा हैं. 2023 में उन्होंने 15.14 करोड़ डॉलर (लगभग 1,260 करोड़ रुपये) की सैलरी ली थी.
अरोड़ा की कमाई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग से कहीं ज्यादा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की लिस्ट के मुताबिक, सुंदर पिचाई ने पिछले साल 2.44 करोड़ डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) और मार्क जकरबर्ग ने 88 लाख डॉलर (करीब 73 करोड़ रुपये) कमाए थे.
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया है कि 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप 500 सीईओ की इस लिस्ट में 17 भारतवंशी हैं.
अरबतियों की लिस्ट में शुमार हैं अरोड़ा

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










