
आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन ने फिलिस्तीन को स्टेट के रूप में मान्यता दी, नाराज इजराइल ने वापस बुलाए राजदूत
AajTak
आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने फिलिस्तीन को औपचारिक रूप से स्टेट के रूप में मान्यता देने के अपने निर्णय की घोषणा की है. इससे इजरायल नाराज हो गया है और उसने आयरलैंड और नॉर्वे से अपने दूतों को वापस बुला लिया है.
फिलिस्तीन के गाजा में इजरायल-हमास के बीच आठ महीने से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों में फिलहाल टकराव खत्म होता नहीं दिख रहा है. इस बीच, आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता देने के अपने फैसले की घोषणा की है, जिससे नाराज होकर यहूदी राज्य इजरायल ने आयरलैंड और नॉर्वे से अपने राजदूतों को तत्काल प्रभाव से वापस बुला लिया है.
बुधवार को इजरायल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, मैं आयरलैंड और नॉर्वे को एक स्पष्ट और साफ संदेश भेज रहा हूं. इजरायल अपनी संप्रभुता को कमजोर करने और इसकी सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के सामने चुप नहीं रहेगा.
इजरायल ने स्पेन को भी दी चेतावनी
काट्ज ने स्पेन को भी चेतावनी दी और कहा, उसके खिलाफ भी ऐसा ही कदम उठाया जाएगा. दरअसल, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी बुधवार को घोषणा में कहा कि उनका देश भी 28 मई से फिलिस्तीनी को राज्य के रूप में मान्यता देगा.
इजरायल बोला- हम अपने लक्ष्य के लिए दृढ़ हैं
इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा, आयरिश-नॉर्वेजियन मूर्खता हमें रोक नहीं सकती है. हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ हैं. हमारे नागरिकों के लिए सुरक्षा बहाल करना, हमास को खत्म करना और बंधकों को घर वापस लाना टारगेट में शामिल है. इससे बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








