
सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में सवार थे तीन भारतीय, जिसमें खतरनाक टर्बुलेंस की वजह से हुई एक यात्री की मौत
AajTak
लंदन से सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद भयावह वीडियो और तस्वीरों सामने आई हैं. इस घटना में एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई और कथित तौर पर 30 लोग घायल हो गए. खतरनाक टर्बुलेंस के बाद विमान को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में तीन भारतीय भी सवार थे.
सिंगापुर एयराइंस की फ्लाइट में तीन भारतीय भी सवार थे, जिसमें खतरनाक टर्बुलेंस की वजह से एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई. घटना में 30 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें कम से कम 18 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट की मानें तो 12 लोगों का खबर लिखे जाने तक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
लंदन से सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद भयावह वीडियो और तस्वीरों भी सामने आई हैं. एयरलाइंस कंपनी ने बाद में एक बयान में बताया कि विमान उड़ान के दस घंटे बाद 37000 फीट की ऊंचाई पर था, जब एक खतरनाक टर्बुलेंस हुआ और विमान तीन मिनट में 6000 फीट नीचे उतर गया.
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया की फ्लाइट की IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक बजने लगा था फायर अलार्म
विमान को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा
पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी का ऐलान किया और विमान को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. एयरलाइंस ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि बोइंग 777-300ER विमान में कई लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई."
नाशता परोस रहे थे केबिन क्रू

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








