
Rohit Sharma Team India Captain: रोहित की कप्तानी का दमदार आगाज, टी-20 के बाद वनडे में भी क्लीन स्वीप
AajTak
भारतीय टीम का रेग्युलर कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने एक टी20 और एक वनडे सीरीज खेली और दोनों में ही विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है. न्यूजीलैंड के बाद अब वेस्टइंडीज को हराया...
विराट कोहली की जगह वनडे और टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद से रोहित शर्मा का आगाज शानदार रहा है. भारतीय टीम का रेग्युलर कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने एक टी20 और एक वनडे सीरीज खेली और दोनों में ही विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ किया है. फिलहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच शुक्रवार (11 फरवरी) को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 96 रन से जीत हासिल कर सीरीज 3-0 से जीत ली. India win the series 3-0 👏 They win the third match in Ahmedabad by 96 runs to complete a whitewash in the ODI series against West Indies 💪#INDvWI | 📝 https://t.co/Nj6NpGWSFV pic.twitter.com/S7a41drNAL

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












