
Rohit Sharma, IND vs ENG ODI Series: रोहित शर्मा तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड? बनेंगे दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई और बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं. वो वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने वाले अकेले प्लेयर हैं...
Rohit Sharma, IND vs ENG ODI Series: टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में आज (12 जुलाई) से इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी. पहला मैच लंदन के द ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है.
रोहित यदि तीन मैचों की सीरीज में एक भी शतक लगाते हैं, तो वह लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ साउथ अफ्रीका के पूर्व प्लेयर एबी डिविलियर्स और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर का एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
यह चारों प्लेयर अभी बराबर पर
यह किसी एक देश (विदेश) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है. अभी रोहित, सचिन, डिविलियर्स और अनवर ने बराबर 7-7 शतक जमाए हैं. रोहित ने यह सभी शतक इंग्लैंड की धरती पर जमाए हैं.
जबकि सचिन और अनवर ने UAE में यह सेंचुरी लगाईं. डिविलियर्स ने अपने शतक भारतीय जमीन पर जड़े थे. यदि रोहित एक शतक लगाते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड के मामले में दुनिया के पहले क्रिकेटर हो जाएंगे.
किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








