
Rohit Sharma, IND vs AUS Match Highlights: 8 छक्के, 41 बॉल और 92 रन... रोहित बने सिक्सर किंग, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड में सोमवार (24 जून) को अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जिसमें 24 रनों से धांसू जीत दर्ज की. रोहित ने 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. उन्होंने 41 गेंदों पर 92 रनों की आतिशी पारी खेलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...
Rohit Sharma, IND vs AUS Match Highlights: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया.
रोहित शर्मा ने मैच में 19 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने 41 गेंदों पर 92 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान रोहित ने 8 छक्के और 7 चौके जमाए. रोहित की इस पारी और मैच जीतने के बाद रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है.
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान... रोहित-पंड्या बाहर, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
रोहित बने सिक्सर किंग, बनाए कई धांसू रिकॉर्ड्स
रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं और वो ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले क्रिकेटर बन गए. रोहित ने एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पछाड़ दिया. आइए देखते हैं मैच में बने इसी तरह के कुछ दमदार रिकॉर्ड्स के बारे में...

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









