Rohit Sharma: सिर्फ एक रन बना पाए रोहित शर्मा, करियर में सबसे ज्यादा बार इस बॉलर का शिकार बने
AajTak
भारत की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित शर्मा के रूप में सबसे पहला झटका लग गया. रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ एक ही रन बना पाए, दुष्मंता चमीरा ने भारतीय कप्तान को क्लीन बोल्ड आउट किया.
भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेले गए टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग की. श्रीलंका को शुरुआत में झटके लगे, लेकिन आखिरी के ओवर्स में उनकी ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की गई. श्रीलंका ने भारत को 184 रनों का लक्ष्य दिया था.
भारत की टीम बल्लेबाजी करने आई तो कप्तान रोहित शर्मा के रूप में सबसे पहला झटका लग गया. रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ एक ही रन बना पाए, दुष्मंता चमीरा ने भारतीय कप्तान को क्लीन बोल्ड आउट किया.
रोहित शर्मा के टी-20 करियर में ये पांचवीं बार हुआ है, जब चमीरा ने उनका विकेट लिया है. रोहित शर्मा के टी-20 करियर में चमीरा ही ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट किया है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.