
Rohit Sharma: संजू सैमसन की चूक से खर्च हुए 4 रन, फिर गुस्सा हो गए रोहित शर्मा, Video
AajTak
इस सीरीज में कई बार ऐसा हुआ है जब रोहित शर्मा ने अपना आपा खोया है. इससे पहले वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भी रोहित शर्मा खफा हो गए थे.
टीम इंडिया के फुल टाइम कप्तान बने रोहित शर्मा लगातार एक्शन में नज़र आ रहे हैं. रविवार को धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के बीच जब तीसरा टी-20 खेला जा रहा था, उस वक्त ऐसा मौका आया जब रोहित शर्मा विकेटकीपर संजू सैमसन से खफा होते दिखे. तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बॉल को जब संजू सैमसन पकड़ नहीं पाए, तो बाई के चार रन चले गए. ऐसे में रोहित शर्मा फिर गुस्सा दिखा और हाथ से इशारा करने लगे. रोहित शर्मा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. pic.twitter.com/5RxBgp3a6h

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












