
Roger Binny, 1983 Cricket World Cup: जब एंग्लो-इंडियन ने गेंदबाजी में बरपाया कहर... 41 साल पहले भारत को जिताया था पहला वर्ल्ड कप
AajTak
41 साल पहले आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था. बीसीसीआई के मौजूदा प्रेसिडेंट रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी भी उस टीम का हिस्सा थे. बिन्नी उस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 25 जून का दिन बेहद खास है. 41 साल पहले यानी 1983 में इसी टीम इंडिया ने पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था. तब लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से शिकस्त दी थी. भारतीय टीम की इस जीत से पूरी दुनिया दंग रह गई थी. उस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत खिताब जीत जाएगा, लेकिन कपिल देव के रणबांकुरों ने स्वर्णिम प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाई.
भारतीय टीम की खिताबी जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को बखूबी तरीके से निभाया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के मौजूदा प्रेसिडेंट रोजर माइकल हम्फ्री बिन्नी भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने उस वर्ल्ड कप में गेंद से धांसू प्रदर्शन किया था. रोजर बिन्नी उस विश्व कप में 18 विकेट्स के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. बिन्नी ने लगभग सभी मैचों में अच्छी बॉलिंग की थी. फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था और 10 ओवर्स में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किए.
Relive India's stunning win over the mighty West Indies in the 1983 men's @cricketworldcup final, including Kapil Dev's spectacular running catch to dismiss Viv Richards 🌟 WATCH 📽️ pic.twitter.com/KWzrDNZ4o3
वैसे रोजर बिन्नी का 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन ऑस्ट्रलियाई टीम के खिलाफ रहा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में भारत का जोश काफी हाई था, क्योंकि वह मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के ठीक बाद हुआ. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में ही कपिल देव ने नाबाद 175 रन बनाए थे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 60 ओवर में 247 रन बनाने का लक्ष्य दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 129 रनों पर ढेर हो गई थी. बिन्नी ने 8 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्होंने ग्राहम वूड, ग्राहम येलप, कप्तान डेविड हुक्स और अंत में टॉम होगान को आउट किया.
भारत के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर
क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में शानदार प्रदर्शन के बाबवजूद टीम के बाकी सदस्यों के मुकाबले उनकी उतनी चर्चा नहीं होती है. रोजर बिन्नी भारत के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर थे. रोजर के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया. रोजर बिन्नी स्कॉटिश मूल के भारतीय हैं, हालांकि उनका जन्म भारत में ही हुआ.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









