
Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत को मौत के मुंह से बचाने वाले ड्राइवर-कंडक्टर को मिला ये ईनाम, बताई पूरी घटना
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट शुक्रवार को रूड़की के पास हुआ था. कार चला रहे पंत खुद विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए. इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी. इस दौरान सबसे पहले बस ड्राइवर सुशील और कंडक्टर परमजीत पहुंचे थे. उन्होंने पंत को बचाया था. दोनों को अब सम्मानित किया गया...
Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचे हैं. शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के रूड़की के पास पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था. तब वहां सबसे पहले बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत पहुंचे थे. उन्होंने ही पंत को बचाया और एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया.
इस सराहनीय काम के लिए इन दोनों लोगों को बड़ा ईनाम मिला है. दरअसल, सुशील कुमार और परमजीत को पानीपत डिपो की तरफ से सम्मानित किया गया है. उत्तराखंड सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह भी दोनों लोगों को सम्मानित करेगी. सरकार ने कहा है कि दोनों ने मानवता के लिए सराहनीय काम किया है. उनका सम्मान जरूर होना चाहिए.
क्रिकेटर ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, सामने आई सिर और रीढ़ की MRI रिपोर्ट... जानें हेल्थ अपडेट
राज्य सरकार भी दोनों को सम्मानित करेगी
पानीपत डिपो के जनरल मैनेजर कुलदीप झांगरा ने दोनों को सम्मानित किया है. उन्होंने कहा, 'सुशील और परमजीत ने एक घायल आदमी को बचाकर अच्छा काम किया है. उन्हें बाद में पता चला था कि वह क्रिकेटर ऋषभ पंत है. हमें उन पर गर्व है. उत्तराखंड सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह भी दोनों लोगों को सम्मानित करेगी.'
5-7 सेकंड की देरी होती, तो कुछ भी हो सकता था

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











