
REELS देखने की लत 'सड़ा' रही है आपका दिमाग? क्यों हो रही है 'ब्रेन रॉट' की चर्चा
AajTak
हमारे आसपास कई लोग हैं जो इंस्टाग्राम रील्स या शॉर्ट वीडियो देखते हुए घंटों बर्बाद कर देते हैं और उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता. ज्यादातर रील्स में ऐसा कंटेंट होता है जिसका कोई खास मतलब नहीं होता. वक्त को पूरी तरह से बर्बाद करने का बेहतरीन ऑप्शन होता है. ऐसे आपने कभी सोचा रील्स शॉर्ट वीडियो को लगातार देखने की ऐसी आदत को क्या कहा जाता है? इसके लिए क्या शब्द है.
हमारे आसपास कई लोग हैं जो इंस्टाग्राम रील्स या शॉर्ट वीडियो देखते हुए घंटों बर्बाद कर देते हैं और उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता. ज्यादातर रील्स में ऐसा कंटेंट होता है जिसका कोई खास मतलब नहीं होता. वक्त को पूरी तरह से बर्बाद करने का बेहतरीन ऑप्शन होता है. ऐसे आपने कभी सोचा रील्स शॉर्ट वीडियो को लगातार देखने की ऐसी आदत को क्या कहा जाता है? इसके लिए क्या शब्द है.
बता दें,ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस आदत को बयां करने वाले शब्द को 2024 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है. इसे ब्रेन रॉट कहा जाता है. यह शब्द सोशल मीडिया पर बेकार कंटेंट देखने के कारण दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है. 2023 से 2024 के बीच इस शब्द के इस्तेमाल में 230% की वृद्धि हुई है.
ब्रेन रॉट क्यों हुआ लोकप्रिय
ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोहल के अनुसार, यह शब्द वर्चुअल लाइफ के खतरों को जाहिर करता है. नई तकनीक और मानवता के बीच संवाद का प्रतीक है. इसे वर्ड ऑफ द ईयर के तौर में स्वीकार करना मौजूदा समय की सही तस्वीर पेश करता है.
कहां से आया 'ब्रेन रॉट' शब्द
ब्रेन रॉट का इस्तेमाल इंटरनेट के आने से पहले, 1854 में हेनरी डेविड थॉरो ने अपनी किताब वाल्डेन में किया था. उन्होंने समाज की उस प्रवृत्ति पर सवाल उठाया था, जो जटिल विचारों को कम अहमियत देती है. उन्होंने लिखा, 'इंग्लैंड आलू सड़ने से बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ब्रेन रॉट को ठीक करने की कोशिश क्यों नहीं हो रही है?'

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









