
Redmi K90 Pro Max का डिजाइन आया सामने, दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
AajTak
Redmi K90 Pro Max दमदार फीचर्स के साथ अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है. ये स्मार्टफोन डेमिन जैसे टेक्स्चर फिनिश वाले बैक पैनल के साथ आएगा. इस फोन का साउंड Bose ने ट्यून किया होगा. Redmi K90 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 100W की चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Redmi K90 Pro Max जल्द लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन चीनी मार्केट में अगले हफ्ते लॉन्च होगा. कंपनी इस हैंडसेट को 23 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. Redmi K90 Pro Max में ब्रांड दमदार फीचर्स देगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.
अपकमिंग स्मार्टफोन में Bose के ट्यून्ड स्पीकर मिलेंगे. इसका रियर पैनल भी काफी खास होगा. कंपनी इसमें डेनिम जैसा टेक्स्चर डिजाइन देगी. इस फोन के साथ ही कंपनी Redmi K90 को भी लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
टीजर से इस फोन का डिजाइन सामने आ चुका है. Redmi K90 Pro Max में कंपनी डुअल टोन टेक्स्चर डेनिम ब्लू फिनिश देगा. कंपनी की मानें, तो इस वर्जन में सिल्वर कलर का फ्रेम और कैमरा आईलैंड मिलेगा. इसके बैक पैनल पर एक नैनो-लेदर लगा होगा, जो ड्यूरेबिलिटी को बेहतर बनाएगा. साथ ही ये UV रेज से भी बचाएगा. ये डिवाइस गोल्ड वॉइट कलर में भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Redmi 15 5G Review: फोन नहीं फैबलेट है, दो दिनों तक चलेगी बैटरी
Redmi K90 Pro Max में सेंटर अलाइन्ड पंच होल कैमरा कटआउट मिलेगा. डिस्प्ले बेहद पतले और यूनिफॉर्म बेजल के साथ आएगा. रियर पैनल पर एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें चार सर्कुलर ओपनिंग होंगी. इसमें से तीन में कैमरा लेंस होंगे. कंपनी एक पेरिस्कोप सेंसर भी देगी. इसके अलावा एक LED फ्लैश मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलती है 7000mAh की बैटरी

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









