
Redmi 9 और Note 9 सीरीज के फोन्स मिल रहे हैं सस्ते, ऑफर 31 मार्च तक
AajTak
Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Redmi 9i और Redmi 9 Prime को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है.
Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9, Redmi 9i और Redmi 9 Prime को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है. इन फोन्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा इस महीने के अंत ही उठा पाएंगे. नई कीमतों को Amazon इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्काउंट का फायदा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी दिया जा रहा है. Redmi Note 9 Pro Max के 6GB + 64GB मॉडल को 14,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल को 17,499 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है. 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन्स में डिस्काउंट का फायदा ऐमेजॉन इंडिया के अलावा शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिया जा रहा है और ये कीमतें 31 मार्च तक लागू रहेंगी.More Related News













