
Record Rain in Delhi: दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, कहीं पेड़ गिरे-कहीं सड़कें लबालब, प्रगति मैदान टनल भी बंद
AajTak
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज, 28 जून, शुक्रवार को जगह-जगह तड़के सुबह से ऐसी बरसात शुरू हुई कि मानो दिल्ली-नोएडा समेत कई इलाके पूरी तरह डूब गए. इससे यातासात बुरी तरह प्रभावित है.
चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्ली वालों को काफी अरसे से बारिश का इंतजार हुआ था लेकिन सुबह झमाझम बारिश हुई तो मुसीबतों की चर्चा शुरू हो गई. सड़के दरिया बन गईं.. अंडरपास में पानी भरने से गाड़ियां फंस गईं. नेशनल हाईवे तक पर पानी जमा हो गया. बारिश इतनी हुई कि इसने नया रिकॉर्ड कामय कर दिया. जून में इतनी ज्यादा बारिश ने 88 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
जून के महीने में सफदरजंग में 24 घंटों में अब तक की सबसे अधिक बारिश 28 जून 1936 को 235.5 मिमी दर्ज की गई थी. आज सफदरजंग में 228.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है. आईएमडी का कहना है कि ये अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. दिल्ली की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग में जून महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश में से एक है.
इस बारिश के बीच एक चिंताजनक खबर आई दिल्ली के इंडिया गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टर्मिनल वन का छज्जा गिर गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई. दो लोग जख्मी हैं. टर्मिनल वन से दोहपर दो बजे तक के लिए उड़ानें रोकी गई हैं. बारह बजे मध्य रात्रि से खराब मौसम की वजह से दिल्ली से जाने वाली 16 और आने वाली 12 उड़ाने रद्द हो चुकी हैं. वहीं, जगह-जगह पानी भरा होने के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित है.
ट्रैफिक अपडेट
>बारिश के कारण जलभराव और मथुरा रोड की बुरी स्थिति के कारण प्रगति मैदान टनल बंद कर दी गई है.
>तिलक ब्रिज अंडरपास (डब्ल्यू-प्वाइंट) पर जलभराव और वाहनों के खराब होने के कारण आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात प्रभावित है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







