
Realme C25 Review: जानें 9,999 रुपये में खरीदने के लिए कैसा है ये स्मार्टफोन?
AajTak
Realme C25 स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है. इस फोन को 6,000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है.
Realme C25 स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है. इस फोन को 6,000mAh की बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है. हमने इसे कुछ वक्त तक इस्तेमाल किया है और अब हम इसका रिव्यू आपको बताने जा रहे हैं. इस फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. ग्राहकों के पास इसे ग्रे और ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन में खरीदना का मौका होगा. डिजाइन एंड डिस्प्ले: इस फोन का बैक पैनल प्लास्टिक का है और यहां मैट फिनिशिंग दी गई है. बैक पैनल में ही ट्रिपल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन का वजन थोड़ा ज्यादा है. साथ ही फोन का साइज भी थोड़ा बड़ा है. ऐसे में छोट हाथ वालों को एक हाथ से फोन ऑपरेट करने में दिक्कत हो सकती है. हालांकि, यहां कहीं भी रफ एजेज नहीं है और ग्रिप भी अच्छा मिलता है. वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन राइट में हैं और सिम ट्रे को लेफ्ट में जगह दी गई है. वहीं, स्पीकर ग्रिल, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-सी पोर्ट बॉटम में मौजूद हैं. ओवरऑल फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और लुक बेसिक और डिसेंट है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











