
Realme के दो नए फीचर फोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 1,299 रुपये
AajTak
Dizo Star 500 और Dizo Star 300 फीचर फोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. आपको बता दें Dizo रियलमी का सब-ब्रांड है. हाल ही भारत में इसके दो ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए हैं.
Dizo Star 500 और Dizo Star 300 फीचर फोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. आपको बता दें Dizo रियलमी का सब-ब्रांड है. हाल ही भारत में इसके दो ऑडियो प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए हैं. Dizo Star 500 और Dizo Star 300 ना केवल Dizo के पहले फोन्स हैं, बल्कि ये रियलमी की ओर से पहले फीचर फोन्स भी हैं. दोनों ही फीचर फोन्स में बाजार में उपलब्ध दूसरे फीचर फोन्स जैसे ही फंक्शन्स दिए गए हैं. Dizo Star 500 का मुकाबला Nokia 110 और Dizo Star 300 का मुकाबला Nokia 105 जैसे फोन्स से रहेगा. Dizo Star 500 की कीमत 1,799 रुपये और Dizo Star 300 की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है. दोनों की बिक्री 8 जुलाई से फ्लिपकार्ट से शुरू होगी. इनकी ऑफलाइन बिक्री के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है. Star 500 को ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन कलर ऑप्शन और Dizo Star 300 को ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









