
RCB vs DC WPL 2026 Final LIVE: आरसीबी ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स की पहले बल्लेबाजी
AajTak
RCB vs DC, WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के खिताबी मुकाबले में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर है. दिल्ली की टीम लगातार चौथे सीजन खिताबी मुकाबला खेल रही है. आरसीबी एक बार टाइटल जीत चुकी है.
RCB vs DC, WPL 2026 Final LIVE: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में आज (5 फरवरी) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथे सीजन फाइनल में पहुंची है, लेकिन वो अब तक खिताब नहीं जीत पाई है. जबकि आरसीबी ने दूसरे सीजन में टाइटल अपने नाम किया है. अब आरसीबी की नजरें दूसरी और दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें पहली बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीतने पर हैं. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए...
फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डिक्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल.
फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डिक्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्सी स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, कुमार प्रत्युषा, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वॉल और राधा यादव.
दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), लूसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजाने कैप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, एडला सृजना, लॉरा वोल्वार्ट, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और प्रगति सिंह

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








