
RCB Twitter Account: हैक हो गया विराट कोहली की टीम का अकाउंट, ऐसे पोस्ट हो गए वायरल
AajTak
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया, जिसके बाद कई तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुए. आरसीबी की ओर से बाद में इस बारे में सफाई भी दी गई. विराट कोहली की इस टीम को लेकर ट्विटर पर कई तरह के मीम्स भी बने.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. स्टार प्लेयर विराट कोहली की टीम का अकाउंट हैक होने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स में काफी कन्फ्यूजन हो गया. क्योंकि ट्विटर अकाउंट से कई ऐसे पोस्ट किए गए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. आरसीबी की ओर से अब इस को लेकर सफाई भी पेश की गई है.
दरअसल, आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर पर NFT से जुड़े कई सारे पोस्ट किए गए. साथ ही प्रोफाइल का नाम और प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया गया. अकाउंट का नाम बदलकर Bored Ape Yacht Club कर दिया गया.
pic.twitter.com/9d4ZXT2Ik0
pic.twitter.com/y3wo5FKlGw
विराट कोहली की बात करें तो वह अभी टीम इंडिया की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल रहे हैं. विराट कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वनडे क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगा रहे हैं. विराट कोहली के नाम कुल 46 वनडे शतक हो गए हैं और वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 4 शतक दूर हैं.
अकाउंट का नाम और फोटो बदलने के बाद बायो समेत कई बदलाव किए गए. कई पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जिनमें NFT से जुड़ी जानकारी दी गई थी. बता दें कि ऐसा कई बार हो चुका है जब आरसीबी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ हो और इस तरह के पोस्ट किए गए हों.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









