
Ratha Saptami 2022: रथ सप्तमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
AajTak
आज रथ सप्तमी है. माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी या अचला सप्तमी व्रत रखा जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार, माघ शुक्ल सप्तमी तिथि को सूर्य देव अपने सात घोड़े वाले रथ एवं सारथी अरुण के साथ प्रकट हुए थे और पूरी सृष्टि को प्रकाशमय किया था.
Ratha Saptami 2022: सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित होती है. माघ महीने में शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के नाम से जाना जाता है. रथ सप्तमी को भगवान सूर्य देव के जन्म के रूप में भी मनाया जाता है. इसलिए इस दिन को सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इस बार यह त्योहार 7 फरवरी 2022 यानी आज मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा और व्रत करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से जाने-अनजाने, वचन से, शरीर से, मन से, वर्तमान जन्म में और पिछले जन्मों में किए गए सात प्रकार के पाप धुल जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










